ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा चुनाव जीते

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 जून 2020, भोपाल मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों का चुनाव परिणाम आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी चुनाव जीत गए हैं वहीं कांग्रेस से राज्यसभा के एक ही सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया (ग्वालियर) चुनाव हार गए हैं।

राज्यसभा की एक सीट के लिए मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन की स्थिति बनी थी। लोकसभा चुनाव में हार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से सिंधिया मन ही मन नाराज थे इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पास आरक्षित राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी पेश की परंतु यहां भी उनके साथ गुटबाजी की गई तब सिंधिया को पूरा विश्वास हो गया था कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह किसी भी स्थिति में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित नहीं होने देंगे। फिर उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया था और अपने 16 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे, आज उनकी जीत के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की अटकलें तेज हो गई है सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से बगावत के लिए सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाए जाने का भी आश्वासन भाजपा द्वारा दिया गया था।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000