कमलनाथ ने शिवराज सिंह के साले संजय मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी/ भोपाल, 15 जुलाई 2020, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, और उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की ओर से मसानी को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक व प्रभारी भी बनाया गया है। वे क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे

2018 में विधानसभा चुनाव के पहले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने शिवराज सिंह की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कमलनाथ के द्वारा कांग्रेस ने बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में भी उतारा था, चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे थे, उसके बाद संजय सिंह की कांग्रेस में सक्रियता नहीं दिखी थी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000