
करंजिया में संपन्न हुआ आदिवासी गौरव दिवस
जनपथ टुडे, करंजिया, 15 नवम्बर 2021, धरतीपुत्र क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की 146 वी जयंती शासकीय उत्कृष्ट मैदान करंजिया में सर्व आदिवासी मूलनिवासी समाज सेवियो जनप्रतिनिधियों व मध्य प्रदेश अजाक्स करंजिया जिला डिंडोरी के संयुक्त तत्वाधान में बड़े धूमधाम से मनाई गई।
बिरसा तिराहा करंजिया में स्थापित प्रतिमा पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर बड़ादेव के स्थान जनपद तिराहा करंजिया में आदिवासी समाज व धर्माचार्य के द्वारा बड़ादेव की महाआरती कर सभा का आयोजन हुआ केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक के छात्राओं एवं क्षेत्रीय महिला शक्तियों के द्वारा बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा वरिष्ठ समाजसेवीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया तत्पश्चात बिरसा मुंडा की झांकी लेकर नगर भ्रमण किया गया। अंत में मध्य प्रदेश अजाक्स करंजिया एवं आदर्श क्रीडा समिति करंजिया द्वारा बिरसा मुंडा के जन्म उत्सव पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।