राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए ओमप्रकाश धुर्वे

Listen to this article

जनपथ टुडे, दिल्ली, 6 अक्टूबर 2020, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमे प्रथम बार बतौर राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी शामिल हुए। गौरतलब है कि गत दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिले को स्थान दिया गया था। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की टीम में आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले के कद्दावर नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को केंद्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर ताजपोशी की गई थी। जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे की आगामी गतिविधियों पर पदाधिकारियों से चर्चा हुई।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000