ओरछा को विश्व-स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की नजर से कर रहे हे महोत्सव की तैयारी

Listen to this article

ओरछा – मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने ओरछा में अधिकारियों की बैठक में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ओरछा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की नजर से महोत्सव की तैयारी करें। श्री मोहंती ने महोत्सव की तैयारियों के साथ ओरछा के विकास का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुरातत्व महत्व के भवनों की साफ-सफाई और साज-सज्जा के कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए।

बैठक में कलेक्टर निवाड़ी श्री अक्षय कुमार सिंह ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से महोत्सव की तैयारियों और व्यव्स्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी तैयारियाँ समय सीमा में पूरी कर ली जाएंगी। श्री सिंह ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिये ओरछा नगर में स्ट्रीट लाईट, पार्किंग, साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है। नगर में नेटवर्क कव्हरेज के लिये रिलायंस जीयो कंपनी द्वारा स्मार्ट पोल्स लगाए जा रहे हैं। ओरछा नगर के आसपास की सड़कों का नवीनीकरण कराया जा रहा है।

बैठक में इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग श्री पंकज राग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग डॉ राजेश राजौरा, सचिव-आयुक्त मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम श्री फैज अहमद किदवई, संचालक जनसंपर्क श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सागर संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा, आईजी श्री अनिल शर्मा, डीआईजी श्री अनिल माहेश्वरी एवं संबंधित अधिकारी तथा कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, एसपी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000