नगरीय क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई के संकेत 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी, 14 अप्रैल 2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिले में मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिए गठित टीम ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में संचालित कई दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंगलम मेडिकल स्टोर्स, शिवम मेडिकोज, सुधीर मेडिकल स्टोर्स, भावना मेडिकल स्टोर्स एवं श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं। जांच टीम को कुछ मेडिकल स्टोर्स में बिल बुक का उचित संधारण नहीं मिला, वहीं एक्सपायरी दवाएं भी अन्य दवाओं के साथ स्टॉक में रखी हुई पाई गईं, जो कि गंभीर लापरवाही मानी गई।

निरीक्षण टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही, सभी दोषी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों में विक्रमपुर, शाहपुर कस्बों में भी मेडीकल स्टोरों की जांच ड्रग इंस्पेक्टर देवांशू नामदेव ने टीम के साथ की थी वहां भी मेडीकल स्टोरो में अनियमितता पाई गई थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000