शेख सिराज, अशोक उसराठे और जुबैर अली सहित 14 बने ASI

Listen to this article

 

DIG के आदेश से जारी हुई सूची

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 13 अप्रैल 2021, जिला पुलिस बल में अदालत के आदेश के अधीन शर्तों के साथ पदनाम पदोन्नति का सिलसिला जारी है। शासन के निर्देशों के तहत मंगलवार को एक नई सूची जारी की गई जिसमें पात्र प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक पदनाम पर प्रमोट किया गया है। प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शहडोल रेंज अनिल कुमार कुशवाहा के द्वारा जारी सूची में जिले के 14 प्रधान आरक्षको को Assistant sub inspector (ASI) पदनाम की पात्रता से नवाजा गया है।इनमें शेख सिराज, अशोक उसराठे, सैयद जुबैर अली,बालमुकुंद धूमकेती, अमर सिंह, दयाराम व्याम, संतोष वंशकार, सुखदेव सिंह उईके, चंद्रशेखर चौबे, प्रकाश कुमार श्रीवास, दामोदर राव, प्रदीप कुमार मिश्रा, विपिन चंद्र जोशी, प्रशांत मिश्रा के नाम शामिल हैं।



गौरतलब है कि पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी जिसके मद्देनजर गृह विभाग ने पिछले माह से न्यायालीन शर्तो पर पदोन्नति कार्यवाही को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जिसका फायदा पुलिस बल को मिल मिला है। पदनाम प्रमोशन के चलते अब विवेचकों की कमी को पूरा किया जा रहा है। सभी पदोन्नत पदनाम जवान को रैंक के मुताबिक यूनिफॉर्म सज्जा, सम्मान और कार्रवाई के अधिकार मिल रहे हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000