
शहपुरा/ एकता चौक में फहराया तिरंगा
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 अगस्त 2021, शहपुरा नगर के मध्य एकता चौक में भाजपा ने ध्वजारोहण किया। एकता चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा की उपस्थिति में भूतपूर्व सैनिक जनपद सदस्य सोनेलाल परस्ते मंडल महामंत्री के द्वारा 8 बजे ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता विष्णु अवधिया कैलाश उसराठे, मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू गिरजा कारपेंटर अरविंद श्रीवास्तव, राजेश साहू, आशीष कुमार गौतम राहुल रैकवार व अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।