
एकल अभियान की नवीन भाग कार्यकारिणी घोषित
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 सितंबर 2021, एकल अभियान की नवीन भाग कार्यकारिणी की बैठक भाग कार्यालय खनुजा कालोनी मे मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमे संभाग प्रतिनिधि माननीय धनंजय मिश्रा एवं संभाग हरि कथा अध्यक्ष माननीय मोहन दिवेदी, श्रीमति नरबदिया मरकाम ग्राम स्वराज मंच म. प्र.कार्यकारणी सदस्य, पंकज तेकाम ग्राम स्वराज मंच म. प्र.कार्यकारणी सदस्य उपस्थित हुये। इनके मार्ग दर्शन मे बैठक संपन्न हुई, उनके द्वारा विगत कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में की गई। केंद्र की योजना अनुसार आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बैठक मे नवीन भाग कार्यकारिणी की घोषणा किया गया। जिसमे अध्यक्ष चेतन चौहान को भाग अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा हरि कथा का भाग अध्यक्ष का दायित्व कृष्ण गोपाल साहू एवं भाग सचिव दीपांशु दुबे को दायित्व प्रदान किया गया। पूर्व भाग अध्यक्ष महेश गोग्या को भाग संरक्षक एवं सह कार्यलय प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया। उपस्थित सभी संभाग एवं भाग पदधिकारियों एवं कार्यकर्ता तथा उपस्थित मातृशक्तियों ने नवीन पदधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुये शुभकामनाए दी।
नवीन पदधिकारियों की नियुक्ति से पूरे भाग क्षेत्र जिसमे 5 जिले संचालित है डिंडोरी, मंडला, अनुपपुर, शहडोल , उमरिया इन सभी जिलो मे 1453 विद्यालय संचालित है। इस बैठक मे अंचल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संभाग एवं भाग पदधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया की एकल अभियान का कार्य क्षेत्र देश मे समय अनुसार बढ़ता ही जा रहा है। बैठक मे भाग कार्यकारिणी के द्वारा प्रत्येक अंचल के लिए एक प्रभारी भी तय किया गया एकल अभियान की योजना अनुसार ग्रामीण क्षेत्र जहा पर शिक्षा का अभाव है उन स्थानों पर एकल विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुये एकल अभियान द्वारा गाँव-गाँव मे योग शिक्षा का संचालन किया जा रहा है एवं गाँव मे आरोग्य शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक ग्राम मे ग्राम वैद्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है उसका डटकर सामना किया जा सके। हमारा गाँव सुरक्षित रहे इन विषयो पर चर्चा के साथ बेठक सम्पन्न हुई, इस बैठक मे भाग कार्यकारिणी के निंम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे आनद जैन ( संरक्षक एवं कार्यलय प्रभारी ) श्रीमतीअर्चना गोतम ( महिला अध्यक्ष ) दुलीचंद उरेती ( ग्राम विकाश प्रभारी ) अर्चना तिवारी , ममता यादव , वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुनन्दन गोतम म.प्र. ग्राम स्वराज मंच, अर्जुन वटिया भाग अभियान प्रमुख, बलराम सिंह राजपूत भाग कार्यलय प्रमुख, मनोहर नांदेहा भाग गतिविधि प्रमुख, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।