कार्य पूर्ण हुआ नहीं, जगह-जगह दबने लगी सड़क

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 23 जून 2021, करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क सक्का से समनापुर जो अमरपुर से गुजरती हैं जीआरटीसी के द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं जिसका निर्माण वर्ष 2018 से प्रारंभ किया गया था परंतु अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सका हैं।

अमरपुर बस्ती के अंदर मुख्य बाजार में सड़क के दोनों और सीमेंट के चेकर टाईल्स लगाए जा रहे हैं। जो कि अभी से ही जगह-जगह दबकर गड्ढे हो रहे हैं। जिसका कारण है कि सड़क का आधारहीन निर्माण किया जा रहा हैं। वर्तमान समय में अनेकों पुल पुलिया निर्माणाधीन हैं जिसे बारिश होने पर सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं। जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जबकि विकास कार्य जन सुविधा के लिए होते हैं परंतु यहां की आम जनता 3 वर्षों से जब से यह निर्माण कार्य शुरू हुआ है तब से असुविधाओं का दंश झेल रही हैं। जहां निर्माण स्थल पर कोई जवाबदार व्यक्ति रहता ही नहीं हैं। सिर्फ मजदूर ही मजदूरी करके देखे जाते हैं। उनसे कुछ भी पूछे जाने पर जवाब होता हैं कि जैसा उन्हें कहा गया हैं वही कार्य वह कर रहे हैं।

निर्माण स्थल पर कभी कोई तकनीकी अधिकारी मार्गदर्शन देते नजर ही नहीं आते हैं।

बताया जाता है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण हेतु अवैध उत्खनन भी किया जा रहा हैं। निम्न स्तर के निर्माण के साथ शासन को भी राजस्व का चूना लगाया जा रहा हैं। निम्न स्तर के इस निर्माण का खामियाजा भविष्य में इस क्षेत्र की आम जनता को ही भुगतना पड़ेगा।

आमजन उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ता की जांच करा कर उचित मापदंडों के अनुरूप कार्य करवाए जाने की मांग जिला प्रशासन से कर रही है वहीं जनप्रतिनिधियों से भी आशा है कि वे जनहित में इस निर्माण कार्य को लेकर शासन प्रशासन से कार्यवाही हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000