चाट चौपाटी में बाइक सवार फैला रहे हैं अव्यवस्था – पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 9 मई2026 –जिला मुख्यालय में आम नागरिकों की बहु प्रतीक्षित मांग चाट चौपाटी का शुभारंभ विगत दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सानिध्य में किया गया था। जहां नगर में विभिन्न जगह चाट फुल्की और अन्य खाद्य सामग्रियों को ठेले लगाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे छोटे-छोटे व्यवसायियों को एक सुनिश्चित स्थान प्रदान किया गया।

किंतु देखा जा रहा है कि पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित न होने के कारण बाइक सवार और अन्य लोग अपने वाहनों को लेकर चौपाटी के अंदर प्रवेश कर रहे हैं जिससे चौपाटी में आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें और चौपाटी में होने वाली अवस्थाओं पर सख्ती के साथ रोक लगाए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000