मध्य प्रदेश के मंत्रालय में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 17 जून 2020, भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वल्लभ भवन, मंत्रालय परिसर में गैर सरकारी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया है कि केवल उन्हीं गैर सरकारी व्यक्तियों प्रवेश दिया जाए जिनके पास वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति हो। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अधीक्षण शाखा की ओर से जारी आदेश में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय के कर्मचारियों के अलावा मध्य प्रदेश के केवल ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो शासकीय कार्य से मंत्रालय आए हैं, उसके अलावा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को प्रवेश नहीं देने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय, विशेष सहायक, मंत्री गण तथा प्रमुख सचिव एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी अधिग्रहण पत्र के धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जा सकता है। अन्य किसी भी गैर सरकारी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image