PRAMOTION प्राप्त विवेचकों को मिलेगी INVESTIGATION TRENNING

Listen to this article

43 की बाहों पर फित्ती और 35 के कंधे पर लगा स्टार

सीखेंगे विवेचना की टिप्स

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी 4 मार्च 2021, जिला पुलिस बल में पदनाम प्रमोशन उपरांत विवेचक की हैसियत से कार्य करने वाले सभी पदोन्नत अधिकारियों और जवानों को विवेचना की बारीकी, मैदानी तहकीकात और न्यायालय के समक्ष जवाब देने की ट्रेनिंग दी जावेगी।

इसके लिए पुलिस कप्तान संजय सिंह और ASP विवेक कुमार लाल ने खाका तैयार कर लिया है। गौरतलब है कि शासन की शर्तों के अधीन जिला पुलिस बल में 43 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पदनाम पर प्रमोट किया गया है।


.
जिनको विशिष्ट पहचान एवं वर्दी निर्धारण हेतु यूनिफॉर्म की बाहों पर फित्ती लगाई गई। वहीं प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक बने 35 अधिकारियों के कंधे पर पहली बार सितारा जड़ा गया है।


.
बुधवार से गुरुवार तक चले सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने पदनाम पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। इस दौरान नव विवेचकों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने मामले की विवेचना में मौका नक्शा, कथन पूर्व नोटिस, मुलाहजा पर चिकित्सकों से चर्चा कर MLC की प्रारंभिक जानकारी समझने, प्रथम सूचना, जब्तीनामा और वकील के तर्क वितर्क संबंधी प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। सभी पदनाम पदोन्नति जवानों ने कानून एवं व्यवस्था तथा जन सेवा का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000