आप की पंजाब में जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 10 मार्च 2022, पांच प्रदेशों के विधानसभा चुनावों के परिणामों में पंजाब में आप को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न जिले में भी मनाया गया।

आप के जिला अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए गाजे बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया। रैली में कार्यकर्ताओं की कमी थी किन्तु पंजाब में हुई नई शुरुआत पर जिला अध्यक्ष ने जोश दिखाया जो जिले में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति का संकेत है। पंजाब की जीत से पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी उम्मीद से आगे बढ़ रहे है और अब आगे क्षेत्र में पार्टी अधिक प्रयास कर पंजाब की जनता का संदेश जन जन तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000