वन विश्रामगृह डिंडोरी में हुआ पदोन्नति अलंकरण समारोह

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 27 अगस्त 2023, सोमवार को वन विश्रामगृह डिंडोरी में कमल अरोड़ा, मुख्य वन संरक्षक मध्य वन वृत जबलपुर की अध्यक्षता में पदोन्नति अलंकार समारोह का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के आदेश के तहत डिंडोरी जिले के सामान्य वन मंडल डिंडोरी से 32 एवं उत्पादन वन मंडल डिंडोरी से 05 कुल 37 वनरक्षकों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। डिंडोरी जिले में कुल 37 वनरक्षकों पुरुष एवं महिला कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति अलंकरण समारोह कार्यक्रम में साहिल गर्ग वन मंडल अधिकारी डिंडोरी सामान्य, वी.एस.मेश्राम वन मंडल अधिकारी उत्पादन, ऐ.के. शर्मा उपवन मंडल अधिकारी गाड़ासरई, सुरेंद्र सिंह जाटव उपवनमंडल अधिकारी डिंडोरी, श्री कदारे उपवन मंडल अधिकारी उत्पादन डिंडोरी एवं समस्त परिक्षेत्रअधिकारी सामान्य वन मंडल डिंडोरी एवं उत्पादन वन मंडल डिंडोरी की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य वन संरक्षक द्वारा नव नियुक्त कार्यवाहक वनपालों को स्टार लगाकर अलंकरण किया गया। मुख्यवन संरक्षक द्वारा सभी नवनियुक्त वनपालों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन शोभित राम बनवासी के द्वारा किया गया।

इन वनरक्षकों को स्टार लगाया गया 

छत्रपाल सिंह तिलगाम, रवि लाल नंदा, दशरथ लाल यादव, इंद्रेश कुमार गुप्ता, श्यामलाल रजक, राम चरण धुर्वे, सुरेश प्रसाद शुक्ला, श्याम लाल यादव, भैरव दास पानिका, रामाधार सिंह, इंद्र सिंह मार्को, किशन सिंह धुर्वे, रामचरण काक्षी, विमला मरावी, मधु कुमार गवले, संग्राम सिंह श्याम, श्यामा ओलाड़ी, शिवकुमार मरावी, विनीता ठाकुर, राजेंद्र सिंह कुसरे, विजय सिंह मरावी, ब्रजकिशोर मरावी, दिनेश सिंह धुमकेती, नितिन सिंह मार्को, सेवक राम कोरचे, उदयभान सिंह मरावी, ईश्वर सिंह परस्ते, अर्चना तेकाम, अजय कुमार तेकाम, सोमनाथ सिंह भारतीय, संतोष कुमार मरावी, राजीव कुमार धुर्वे, देवला उईके,संध्या परस्ते, लक्ष्मण सिंह परस्ते, सुनील कुमार बर्मन, एवं सुरेंद्र सिंह वरकड़े को स्टार लगाया गया।

आभार प्रदर्शन ऐ.के. शर्मा उपवनमंडल अधिकारी के द्वारा किया गया। वन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी अध्यक्ष सोमनाथ सिंह भारतीय के द्वारा कमल अरोड़ा मुख्य वन संरक्षक व उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000