डॉक्टर डी. पी. सोनी का दुखद निधन

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, नगर के जाने माने निजी चिकित्सक “डॉक्टर डी. पी. सोनी का” कल देर रात उपचार के दौरान जबलपुर के एक निजी अस्पताल में 2.55 मिनट पर हृदयगति रुक जाने से 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्व. डॉक्टर सोनी लगभग 35 वर्षों से नगर में जिले भर के लोगों को सतत् चिकित्सा सेवा देते रहे है।

आप अपनी उत्कृष्ट एवं सुलभ सेवाओं के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते रहे। गरीब,बेसहारा, जरूरतमंद मरीजों की वे बिना लालच के निस्वार्थ सेवा करते रहे है।

नगर के विख्यात चिकित्सक, मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के निधन की खबर से नगरवासियों में दुख व्याप्त है। इस दुख की घड़ी में नगर के लोगों द्वारा उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

परिवारजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. डी. पी. सोनी जी की अंतिम यात्रा शनिवार को शाम 4 बजे उनके निवास नर्मदा गंज से शांतिनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जावेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000