
तीन जनपद पंचायत अध्यक्ष गोंडवाना के खाते में, अमरपुर से अन्नू पट्टा और मेहंदवानी से रामप्रसाद तेकाम विजयी
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 27 जुलाई 2022, जिले में त्रि स्तरीय चुनाव के परिणाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। डिण्डोरी जनपद के बाद मेहंदवानी जनपद और अमरपुर जनपद पंचायत में भी गोंडवाना पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मेहंदवानी जनपद पंचायत से अध्यक्ष पद पर राम प्रसाद तेकाम ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का जनपद अध्यक्ष था।
अमरपुर जनपद पंचायत में भी अध्यक्ष पद पर गोंडवाना समर्थित प्रत्याशी अन्नू पट्टा ने जीत दर्ज की है। बताया जाता है कि यहां अध्यक्ष का चयन टॉस करवा कर किया गया।
डिंडोरी जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, मेहंदवानी में राम प्रसाद तेकाम और अमरपुर में अन्नू पट्टा अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए है।