ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI ) करेगा निशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – मत्स्य पालन, कृषि उद्यमी विकास, अचार-पापड़ निर्माण तथा जूट उत्पाद निर्माण विषयों पर होगा प्रशिक्षण 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी : 04 जून,2026- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) डिंडोरी द्वारा जून माह में ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। संस्थान में मत्स्य पालन, कृषि उद्यमी विकास, अचार-पापड़ निर्माण तथा जूट उत्पाद निर्माण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी कौशल के साथ व्यवसाय प्रबंधन, बैंक ऋण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा तथा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

RSETI ने जिले के इच्छुक युवक-युवतियों एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है। प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी RSETI कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 7067492401 एवं 7067547676 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000