कांग्रेस ने घोषित की अपने राज्यसभा प्रत्याशी

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिब

जनपथ टुडे दिल्ली 5 जून- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से अनुभवी नेताओं और संगठन से जुड़े चेहरों को मैदान में उतारते हुए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया है।जारी सूची के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे,पवन खेड़ा, मंसूर अली खान को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अन्य राज्यों में भी नए और अनुभवी चेहरों को मौका देकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट की है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने वरिष्ठ गांधीवादी नेता एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहीं मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी के करीबी नेताओं में माना जाता है। वे पूर्व में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वर्तमान में कांग्रेस संगठन में पंचायती राज्य संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नाम से कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुभव और महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने इस सूची के माध्यम से संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। राज्यसभा चुनाव में इन नामों के जरिए पार्टी संसद के उच्च सदन में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000