राहत के बदले आफत बनी नगर पालिका की सफाई मुहिम, वार्ड नंबर 04 की सड़कों पर पसरी बदबू

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिब

जनपथ टुडे डिंडोरी 6 जून:- नगर पालिका डिंडोरी के वार्ड नंबर 04 में कल प्रशासन द्वारा नालों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया था। लेकिन यह मुहिम वार्ड वासियों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है। लापरवाही का आलम इस कदर का है कि जेसीबी से नाले की गंदगी तो बाहर निकाल दी गई, लेकिन उन नालों से निकले मलबे को रास्ते पर ही जस का तस छोड़ दिया।

सफाई के नाम पर खानापूर्ति, सड़कों पर पसरा कीचड़

कल वार्ड नंबर 04 के मुख्य नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई थी। मशीन ने नालों के भीतर जमा कचरा और कीचड़ निकालकर सड़कों और आम रास्तों के किनारे ढेर कर दिया जिस कारण वह से निकलने नामुमकिन हो गया है। नियमानुसार इस कचरे को उसी वक्त वाहनों में लोड करा कर डंपिंग ग्राउंड भेज देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

हैरानी की बात यह है कि आज शाम तक भी इस मलबे और कीचड़ को सड़क से उठाया नहीं गया है। अब यह कचरा चिलचिलाती धूप में सूखकर बदबू फैला रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है।

कुछ नाले साफ, कुछ छोड़ दिए

वार्ड के नागरिकों ने सफाई व्यवस्था पर पक्षपात और लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं। निवासियों का कहना है कि जेसीबी से पूरे वार्ड के नालों की सफाई नहीं की गई। कुछ चुनिंदा नालों को साफ करके मशीन को वापस भेज दिया गया, जबकि वार्ड के कई नाले अभी भी कचरे से पूरी तरह लिपटे हुए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000