
शहपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक कल
वरिष्ठ देगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन
जनपथ टुडे, शहपुरा, 24 जुलाई 2021, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष शाहपुरा घनश्याम कछवाह के नेतृत्व में 25 जुलाई 2021 रविवार को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक मंडल अध्यक्ष के गृह निवास भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है।
इस बैठक में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता व जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता एवं वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में शहपुरा मंडल के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, ग्राम केंद्र एवं नगर केंद्र के पालक संयोजक व बूथ केंद्र के अध्यक्ष सम्माननीय समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति की अपील महामंत्री सुरेन्द्र साहू ,सोन लाल परस्ते के द्वारा की गई है।