
CORONA – हालत हुए गंभीर 6.30 बजे का कोरोना बुलेटिन रात 11.00 बजे हुआ जारी
जनपथ टुडे, भोपाल,14 सितंबर 2020, प्रदेश में कोरिना संक्रमण किस तरह फैल चुका है और इस महामारी से आमजन और शासन की व्यवस्थाएं किस तरह प्रभावित हो चुकी है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है संचालनालय स्वास्थ सेवाएं, भोपाल द्वारा शाम 6.30 बजे जारी होने वाला पूरे प्रदेश का कोरोना बुलेटिन कल रात 11 बजे जारी हुआ। अब तक के कोरोनाकाल में यह पहली बार हुआ जब सरकारी बुलेटिन को जारी होने में इतनी देर लगी। इसमें शाम 6 बजे तक के पूरे प्रदेश के कोरोना अपडेट होते है जो 6.30 पर जारी होता है।
जारी बुलेटिन और पिछले 24 घंटे
21899 सैंपलों की जांच हुई, 205 सैंपल रिजेक्ट हुए। 19618 की रिपोर्ट निगेटिव और 2281 पॉजिटिव केस सामने आए। इस दौरान 34 मरीजों की मृत्यु और 1600 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 88247 और मारने वाली की संख्या 1762 हो गई। प्रदेश में कोरोना से 65998 मरीज स्वस्थ ही चुके है।
13 सितम्बर को संक्रमित लोगो की संख्या 20487 और संकरण प्रभावित क्षेत्रों की संख्या 6487 थी।
इंदौर में 315 पॉजिटिव और 5000 एक्टिव केस।
ग्वालियर 156 पाजेटिव और एक्टिव 2000 से अधिक जो की भोपाल से अधिक और जबलपुर से दोगुना है। स्थिति खतरनाक हो चुकी है।
कल की रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 10% अधिक है जो बेहद गंभीर स्थिति है।
24 पिछले घंटो में 1600 लोग डिस्चार्ज हुए और 2281 पॉजिटिव पाए गए। इस तरह पूरे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसो में बढ़ोतरी होती दिख रही है प्रदेश में उपचार हेतु भरती मरीजों की संख्या 20000 पहुच गई है।