घानाघाट में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक घायल

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 अक्टूबर 2020, आज दोपहर लगभग 2 बजे अमरकंटक की ओर से डिंडोरी की तरफ तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमपी 52 सी ए 1577 बलिनो, घानाघाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वाहन कारोपानी के सरपंच के पुत्र का है, फिलहाल मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक का नाम नितिन पट्टा बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और मृतक तथा घायल को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाला गया।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000