कलेक्टर बदलने की तैयारी, आठ जिला कलेक्टर बदले जा सकते है

Listen to this article

 

जनपथ टुडे, भोपाल, 11 दिसंबर 2020, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी मोड में आ गए हैं। जनवरी 2021 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके पहले कम से कम 8 जिलों के कलेक्टर को बदलने की तैयारी चल रही है।

किन जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते है

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ग्वालियर, शहडोल, छतरपुर, बालाघाट, सीधी, रायसेन, सीहोर जिले के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में जिन जिलों में भाजपा को नुकसान हुआ और नगरी निकाय चुनाव के लिए जिलों में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति कमजोर है वहां के कलेक्टर बदलने की तैयारी की जा रही है। इस बदलाव के चलते और भी जिले प्रभावित हो सकते है इन जिलों के कलेक्टर अन्य जिलों में एडजेस्ट किए जाने और अन्य जिले में पदस्थ कलेक्टर यहां भेजे जाने से आठ से अधिक जिले इस फेरबदल प्रभावित हो सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है और 15 दिसंबर तक यह फेरबदल संभावित बताया जा रहा है।

नगरी निकाय चुनाव आचार संहिता कब तक लागू हो सकती है

आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है ऐसे में जनवरी में निकाय चुनाव कराने के लिए 15 दिसंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इससे पहले मंत्रालय से ट्रांसफर की सूची जारी करने की तैयारी बताई जा रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000