मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चुनाव: 2 उम्मीदवार मैदान में

Listen to this article




जनपथ टुडे, डिण्डोरी 16 जनवरी 2021, भोपाल मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा भोपाल के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु दिनांक 16 जनवरी को 11:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्वाचन संपन्न होगा।

निर्वाचन के बाद 5 बजे से मतगणना होगी और 16 जनवरी को ही परिणाम की घोषणा कर दी जायेंगी। प्रांताध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओ.पी. कटियार (भोपाल) एवं वीरेंद्र सिंह बघेल (रीवा) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कुल 584 मतदाता प्रांतीय अध्यक्ष के भाग्य का फैसला करेंगे।

संघ की जिला शाखा भोपाल के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर कर्मचारी सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें 51 जिलों के ब्लॉक जिला तहसील संभाग एवं प्रांत के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। सम्मेलन में कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर चर्चा कर मांगों के निराकरण हेतु रणनीति तय की जाएंगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000