मध्य प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति गठित, काम का हुआ बंटवारा

Listen to this article



जनपथ टुडे, भोपाल, 11 फरवरी 2021, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों की 28 सदस्यीय एक समन्वय समिति बनाकर संगठन प्रभारी के साथ समन्वय का दायित्व एवं कार्य का बंटवारा कर नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकर सौंपे गए दायित्व का निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त संबंध में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इस समन्वय समिति की प्रथम बैठक गुरुवार 11 फरवरी दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थित सभाकक्ष में श्री शेखर की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाई गई समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभा शेखर के साथ प्रकाश जैन कोषाध्यक्ष,

प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह को कांग्रेस भवन भूमि समन्वय तथा अतिथि सत्कार,
नरेंद्र सलूजा मीडिया समन्वयक को माननीय अध्यक्ष जी के साथ,
जेपी धनोपिया प्रवक्ता को चुनाव आयोग कार्य प्रभारी,
भूपेंद्र गुप्ता मीडिया उपाध्यक्ष को समन्वयक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ,
अभय तिवारी प्रभारी आईटी सेल को सोशल मीडिया उपाध्यक्ष,
सैयद साजिद अली एडवोकेट को समन्वयक अल्पसंख्यक नागरिकों से संपर्क एवं संगठन प्रभारी के साथ कार्य,
महामंत्री राजकुमार पटेल को समन्वयक सेवादल, श्रमिक संगठन,
महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान को समन्वयक युवक कांग्रेस, आदिवासी एवं किसान विभाग, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा सिंह को समन्वयक, प्रकोष्ठ से संपर्क, संगठन प्रभारी के साथ,
प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल को समन्वयक, पिछड़ा वर्ग महिला संगठन, आशा कार्यकर्ता अभी से संपर्क,
महामंत्री अनिल सूद समन्वयक, सदस्यता अभियान प्रभारी, स्थानीय प्रशासन,
पूर्व महापौर दीपक चंद यादव को समन्वयक विधि एवं एडवोकेट सेल,
प्रवक्ता रवि सक्सेना को समन्वयक सामाजिक संगठनों से संपर्क का दायित्व,
महामंत्री अवनीश भार्गव को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रभारी,
प्रवक्ता आनंद तारण को समन्वयक पर्व, त्यौहार, दिवस प्रभारी,
भोपाल शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ जकी को समन्वय अल्पसंख्यक नागरिकों से संपर्क हेतु कार्य एवं दायित्व सौंपा गया है।



इसी प्रकार भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जाहिर अहमद को समन्वयक वरिष्ठ कांग्रेसियों से संपर्क,
शक्ति कार्यक्रम प्रभारी अजीता वाजपेई पांडे को समन्वयक शक्ति इंचार्ज,
कॉल सेंटर एवं पंचायती राज प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा को समन्वयक शिकायत निवारण,
संगठन प्रभारी के साथ,
पूर्व पार्षद महेश मालवीय को अनुसूचित जाति संबंधी,
महामंत्री जितेन सिंह बघेल को समन्वयक कॉल सेंटर, मंडलम, सेक्टर, बूथ संपर्क,
प्रवक्ता शहरयार खान को संगठन प्रभारी के साथ,
प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा को समन्वयक कृषि संबंधी,
प्रवक्ता अजय सिंह यादव को समन्वयक सहकारिता संबंधी कार्य,
राकेश चतुर्वेदी को संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं मीडिया, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता जी से संबद्ध किया गया है,
राजेश मिश्रा को समन्वयक शासकीय, प्रशासनिक संबंधी कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000