रमेश कश्यप, अ.भा. राजीव गांधी विचार विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष बने

Listen to this article



देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 फरवरी 2021, अमरपुर, अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा के अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मनोहर सेन द्वारा रमेश कश्यप को डिंडोरी जिले का उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया। जनपद टुडे अमरपुर के संवाददाता से विशेष चर्चा के दौरान पर रमेश कश्यप द्वारा बतलाया गया कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई हैं, उसके अनुरूप संगठन को मजबूत करने एवं सभी को साथ लेकर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास करूँगा। हम सब आज यह संकल्प लेकर आगे बढ़ रहें हैं कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए ब ताया कि पार्टी को कर्मठ और व्यक्तित्व के धनी सदैव कांग्रेस के लिए समर्पित रमेश कश्यप के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर निश्चित ही अमरपुर जनपद क्षेत्र और पूरे जिले में संगठन व पार्टी को मजबूती मिलेगी। निकट में नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हैं, उसके लिए भी पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए वन टू टेन की श्रृंखला फार्मूला का उपयोग कर संगठन की रीढ़ को मजबूत करने की आवश्यकता हैं। जब प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस की सरकार रही तब भी कार्यकर्ता अपने छोटे मोटे काम के लिए भटकते नजर आए थे, सबसे पहले इसे ठीक करने की जरूरत हैं। संगठन की सक्रियता से ही सत्ता का मार्ग प्रशस्त होता हैं, अत: सबसे पहले कांग्रेस की ब्लाक कमेटी को मजबूत करना होगा और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और पार्टी विस्तार के काम में हम सब वरिष्ठ व ब्लॉक यूथ कांग्रेस मिलकर काम करेंगे।



ब्लॉक मंडलम अध्यक्ष हाजी शाहिद तुर्क ने बधाई देते हुए कहा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सभी पार्टीजनों के सहयोग से टीम बनाकर कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में पूरी ताकत झोंकेंगे। युवा कांग्रेस नेता संदीप शाह ने अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सेन जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और व्यक्तित्व के धनी समाज सेवी जो हमेशा गरीबों और दीन दुखियों की पीड़ा को सुनने वाले रमेश कश्यप को इस काबिल समझा और उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। रमेश कश्यप को सहृदय बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000