CMO और RI रिश्वत लेते गिरफ्तार

Listen to this article

जनपथ टुडे, रतलाम, 12 मार्च 2021, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जावरा नगर पालिका कि CMO नीता जैन और राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत को दफ्तर में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया, दोनों के पास से रिश्वत के ₹18500 बरामद किए गए है।


.
नगर पालिका CMO ने ठेकेदार के पुराने बिलों के भुगतान के एवज में ₹20000 रिश्वत मांगी थी इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी ठेकेदार पवन भावसार ने नगरपालिका में निर्माण कार्य किया था नगर पालिका CMO नीता जैन ने बिल का भुगतान रोक दिया था सीएमओ ने राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी। शुक्रवार को पवन लोकायुक्त के कहने पर रुपए लेकर नगरपालिका पहुंचा वहां पर राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत से मिला ₹15000 दिए उसके बाद राजस्व निरीक्षक नगर पालिका सीएमओ को रुपए देने गया तो सीएमओ ने 2% के हिसाब से ₹18500 की मांग की ठेकेदार को ₹3000 लाने भेजा। तब और रुपए देने राजस्व निरीक्षक सीएमओ के पास पहुंचा तभी लोकायुक्त की टीम ने सीएमओ और राजस्व निरीक्षक को दबोच लिया, दोनों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

नगर निगम में सहायक आयुक्त थी तब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे

बताया जाता है कि रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़ी गई नीता जैन इसके पूर्व रतलाम नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ यहां संपत्ति कर विभाग की प्रभारी रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्थानीय कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया था इसके बाद जनवरी 2021 में स्थानांतरित होकर जावरा नगर पालिका की सीएमओ बनाई गई थी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000