डिंडोरी से मंडला और जबलपुर मार्ग होगे फोरलेन, 70 मीटर चौड़ी होगी सड़के

Listen to this article

सड़क विस्तार के लिए सरकार ने भू अर्जन हेतु जारी की अधिसूचना

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 18 मार्च 2021, डिंडोरी जिले से गुजरने वाले दो नेशनल हाईवे के फोरलेन बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। जिसके अनुसार सड़क की चौड़ाई लगभग 225 फीट होगी। बताया जाता है कि इस संदर्भ में पहले किए गए सर्वे को निरस्त करते हुए सरकार द्वारा पुनः सर्वे करवाया गया है और इस संबंध में भू अर्जन हेतु अधिसूचना सरकार द्वारा जारी की गई है। जिसमें एनएच 543 और एनएच 45 को निर्माण फोरलेन किए जाने की जानकारी है। एनएच 543 शहडोल से ब्रह्मापुरी (महाराष्ट्र) तक 563 किलोमीटर लंबा है। वही NH – 45 ओबैदुल्लागंज से बिलासपुर तक 593 किलोमीटर लंबा है।

भारत सरकार द्वारा जिले से गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार कार्य हेतु भू अर्जन के संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 के विस्तारीकरण के संबंध में भू अर्जन हेतु 10 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई थी।

NATIONAL HIWEY – 543

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे क्रमांक 543 शहडोल से डिंडोरी, मंडला, नैनपुर, बालाघाट, रजेगांव, गोंदिया, देसाईगंज होते हुए ब्रह्मापुरी तक जाती है ।10 फरवरी को भारत के राजपत्र में जारी भुअर्जन की अधिसूचना के अनुसार डिंडोरी से मंडला सीमा तक इस मार्ग निर्माण से प्रभावित होने वाली भूमि के अर्जन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न गांवों के इतनी संख्या में भू स्वामियों के रकबो का अधिग्रहण प्रस्तावित है:-

छपरी रैयत 12, धौरई रैयत 5, धौरई माल 2, इमलई माल 9, इमलई रैयत 24, जमुनिया माल 25, कचनारी रैयत 9, किसलपुरी माल 39, लूटगांव रैयत 6, रंहगी माल 10, सक्का माल 9, सक्का रैयत 10, सलैया माल 2 सलैया रैयत के 6 भूस्वामी की भूमि नेशनल हाई वे निर्माण के दायरे में आ रही है जिसका नियमानुसार भू अर्जन किया जाएगा।


.

NATIONAL HIWEY – 45

इसी प्रकार केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 (1956 का 48) की धारा 3 की धारा 1 के तहत मध्य प्रदेश राज्य के डिंडोरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH – 45 विस्तार व चौड़ीकरण फोरलेन बनाने के आशय से जारी घोषणा के अनुसार 25 फरवरी को जारी अधिसूचना में निर्धारित भूमि शहपुरा से डिंडोरी के बीच में में निम्न प्रकार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न गांवों के प्रभावित रकबो की संख्या इस प्रकार है :-

आनाखेड़ा 20, बरखोह रैयत 20, धमनगांव माल 10, दियाबार रैयत 10, गणेशपुर माल 13, गणेशपुर मय धनगांव 33, जोगी टिकरिया रैयत 38, कसई सोडा रैयत 34, नरिया माल 20,, नुनखान रैयत 43, शाहपुर मॉल 40, शर्मापुर माल 9, विक्रमपुर रैयत के 37 भूस्वामियों के रकबे इस निर्माण कार्य हेतु भू अर्जन किया जाना है।


.
इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण कर फोरलेन बनाए जाने का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। भू अर्जन हेतु सरकार द्वारा जारी अधिसूचना जारी होने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है जिससे लोगों में खुशी व्याप्त है वहीं इन मार्गो के बन जाने से जिले का विकास भी तेजी से होने की संभावनाएं बढ़ेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000