NSS ने टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ विभाग को दिया सहयोग

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 अप्रैल 2021, शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय जिला डिंडोरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरुष एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वधान में ” हारेगा कोरोंना जीतेगा भारत ” को साकार करने हेतु आज टीकाकरण अभियान में जिला चिकित्सालय प्रशासन का सहयोग करते हुए आमजन का पंजीयन करने हेतु सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए एवं क्रमबद्ध तरीके से टीकाकरण लगाया जा सके। साथ ही टीका लगवाने हेतु लोगों को जागरुक किया गया अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण करवाएं इस हेतु प्रशासन के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है।


.
इस अभियान में स्वयंसेवक सतपाल सिंह पंद्राम , ज्ञानेश्वर मलगाम, सुशील धुर्वे, विशाखा तेकाम, जीवन परस्ते, गुलाब मरावी, रितु चक्रवर्ती, वर्षा बर्मन, भगत सिंह उद्दे , राजकुमार नागेश एवं अन्य स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000