
पीएम श्री नवोदय विद्यालय धमनगांव सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शौर्या और रिषिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 15 अप्रैल 2026 – सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में भी छात्राओं का जलवा बरकरार रहा।

छात्रा कु. शौर्या साहू ने 96.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कु.रिषिका द्विवेदी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

रिषिका, प्राचार्य संदीपनी विद्यालय नारिया बंशबहोर द्विवेदी बड़े पापा और डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी रजिस्ट्रार मैकलसुता महाविद्यालय डिंडोरी माता श्रीमती सुनैना द्विवेदी की सुपुत्री है।
रिषिका और शौर्या की इस सफलता पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने शौर्या और रिषिका को शुभकामनाएं प्रेषित कर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



