विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए डिंडौरी के 6 प्रतिभागियों का चयन, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

Listen to this article

✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक

जनपथ टुडे डिंडौरी, 23 नवंबर:- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता 2027 के तहत जिला स्तरीय पी.पी.टी. चैलेंज डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में डिंडौरी के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में शामिल सभी 6 प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 19 नवंबर 2026 को डिंडौरी के इंडोर खेल परिसर में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप के दौरान 6 प्रतिभागियों ने अपने प्रस्तुतीकरण (पी.पी.टी.) के माध्यम से विचार रखे। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें राज्य स्तर के लिए चुना।

चयनित प्रतिभागियों की सूची

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • प्रतिका पाण्डेय
  • एंजल शर्मा
  • कार्तिक ख्याम
  • दुष्यंत शर्मा
  • संध्या ठाकुर
  • भूपेन्द्र ठाकुर

प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद अहमद खान ने सभी चयनित युवाओं को बधाई दी और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी ने भी प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000