मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना –  196 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या-काशी वाराणसी रवाना -चार बसों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Listen to this article

बुजर्गो ने कहा अच्छा काम कर रही है सरकार, जताया आभार

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी, 24 नवंबर 2026- मध्यप्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय से 196 तीर्थयात्रियों एवं 4 अनुरक्षकों के दल को अयोध्या-काशी वाराणसी तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000