भाजपा ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 जुलाई 2021, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान देने वाले देश के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती पर हम सभी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उन्होंने कहा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की उम्र में असहयोग आंदोलन का हिस्सा बन गए थे।
मात्र 24 वर्ष की आयु में जो उम्र युवाओं के लिए जिंदगी के सपने देखने की होती है उसमें चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए। सभी कार्यकर्ताओं को भारत के वीर बलिदानियों की जीवनी पढ़ने व उनके द्वारा दिखाए गए सदमार्ग पर चलने कहा साथ ही संगठन की रीति नीति से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा एवं आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री हर्षवर्धन कटारे ने व्यक्त किया।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महेश धूमकेती, आईटी सेल सह प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर नायक, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000