गुरु पूर्णिमा पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे पहुँचे ग्राम केवलारी

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 24 जुलाई 2021, गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर देश भर में गुरुओं की पूजा अर्चना की जा रही है। इसी अवसर पर शनिवार को भाजपा के आदिवासी नेता व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी के नर्मदा तट किनारे बसे ग्राम केवलारी पहुँचे। जहाँ उन्होंने महान तपस्वी त्यागी बालक दास के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के मुताबिक त्यागी बालक दास प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक मौन कई वर्षों से रह रहे है और तपती गर्मी में कठिन तप साधना आग के बीच करते आ रहे है। गुरुपूर्णिमा के अवसर में केवलारी आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस अवसर पर भाजपा संगठन के राष्ट्रीय मंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केवलारी आश्रम पहुंचकर त्यागी बालक दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000