कल्याणी प्रशिक्षण एवं विकास संस्थान का शुभारंभ

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 25 अगस्त 2021, मध्यप्रदेश राज्य आजीविका परियोजना द्वारा कल्याणी प्रशिक्षण एवं विकास संस्थान का शुभारंभ किया गया। रेवेन्द्र ऐड़े जिला प्रबंधक द्वारा अपने उद्बोधन में बतलाया कि जिले में अमरपुर ऐसी जगह हैं। जहां स्व सहायता समूहो की किसी भी इकाई का प्रशिक्षण इसी संस्थान में होगा। ब्लॉक के सभी समूह का प्रशिक्षण यही होगा उन्हें खाने और रहने की व्यवस्था इसी भवन में होगी। जो कि अमरपुर के लिए उपलब्धि हैं। जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया हैं।

मीना परते जिला प्रबंधक ने महिलाओं को गृहणी से बाहर भी निकल कर समाज में काम करने का अवसर इन समूहों के माध्यम से मिल रहा हैं। अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही।

मल्ली बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत, मालती तिवारी, धोबी सिंह परस्ते जनपद सदस्य, महेंद्र ठाकुर विधायक प्रतिनिधि ने भी सभी की संबोधित किया। सभा का संचालन निलय तिवारी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन राजेश पांडे ब्लॉक समन्वयक द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमित वैश्य, सुमन चंद्रोल, ईश्वर सिंह सुदर्शन चंदेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000