अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत पात्र हितग्राहियों को किया गया निशुल्क राशन वितरण

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 सितंबर 2021, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के निर्देशानुसार व भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ के मार्गदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन में एवं भाजपा मंडल शहपुरा के अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में शहपुरा मंडल की सभी सोसायटीओं में पात्र हितग्राहियों को भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा निशुल्क राशन वितरण किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के द्वारा शहपुरा व अन्य जगह , गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया वही मंडल अध्यक्ष ने कहा की आगामी नवंबर माह तक निशुल्क राशन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीबों को अनाज दिया जायेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000