जंगली मधुमक्खियों ने महिलाओं पर बोला हमला, DIAL 100 ने पहुंचाया अस्पताल

Listen to this article

शाहपुर के नयेगांव का मामला

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 सितंबर 2021, शाहपुर थानांतर्गत नयेगांव के जंगल में लकड़ी बीनने पहुंची दो महिलायें मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गई। जिन्हें डायल 100 सेवा के तहत FRV ( First Response Vehicles) 3 वाहन के माध्यम से इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नयेगांव निवासी संतोषी पति दुर्गेश मेहरा 22 वर्ष और चांदनी पति रवि मेहरा 20 वर्ष मंगलवार की सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी बीनने गई थी इसी दौरान उनके ऊपर जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे घबराकर दोनों महिलाएं घर की तरफ दौड़ पड़ी। जहाँ परिजनों ने बड़ी मुश्किल से चांदनी और संतोषी के शरीर मे लिपटी बड़े आकार की मधुमख्खियों को अलग किया। लेकिन उनके काटने से महिलाओं की हालत खराब हो रही थी।

जिसकी सूचना मिलने पर DIAL 100 में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मुरारी लाल धुर्वे और चालाक आफ़ताब में घायल दौनो महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने घायलों के सिर, चेहरे, हाथ और पैर में मधुमक्खियों के डसने का उल्लेख किया है। वहीं ऐसी आपाद स्थिति में बचाव के लिए शरीर को ढकने एवं हवाई जीव जंतु से दूर रहने की सलाह भी जारी की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000