प्रदेश में 65 लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का दूसरा डोज

Listen to this article

89% लोगों को लग चुका पहला डोज

जनपथ टुडे, भोपाल, 10 अक्टूबर 2021, प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीनेशन अभियान जारी है। प्रदेश की आबादी का 89% यानी 4 करोड़ 89 लाख लोगों को पहला डोल लग गया है। प्रदेश में अभी 65 लाख लोगों को दूसरा डोज लगना बाकी है। इसमें 19 जून से 25 जून के बीच 35 लाख 25 हजार पहला डोज लगवाने वाले लोग भी शामिल हैं। इस बीच 21 जून को वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 17.42 लाख लोगों ने वैक्सीनेशन का पहला डोज लगवाया था।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने बताया प्रदेश में सोमवार से 3T अभियान से कोरोना से बचाने के लिए दूसरा डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। अभी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए टेलीकॉलिंग की जा रही है। अब उनके मोबाइल नंबर की ट्रेडिंग और ट्रैकिंग कर वैक्सीन का दूसरा दौर लगाया जाएगा।

प्रदेश में अब तक कुल 6 करोड़ 51 लाख डोज लगाए गए है। इसमें पहला डोज 4 करोड़ 89 लाख लोगों को और 1 करोड़ 62 लाख लोगों को दोनों डोज लग गए है।

इसमें 18 से 44 वर्ष उम्र के 4 करोड़ 87 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 45 से 60 वर्ष उम्र की 1 करोड़ 56 लाख 32 हजार और 60 वर्ष से अधिक के 92 लाख 76 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। प्रदेश में पात्र आबादी 5 करोड़ 49 लाख है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2021 तक सेकंड रोज प्रदेश की संपूर्ण आबादी को लगाने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000