
ग्राम पंचायत भपसा में नये प्रधान की नियुक्ति
देव सिंह भारती
जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 1 नवंबर 2021, जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रातंगर्त ग्राम पंचायत भपसा के निर्वाचित सरपंच/प्रधान का आकस्मिक निधन 13 अक्टूबर 2021 को होने के पश्चात, रिक्त पद की पूर्ति हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी में 29 अक्टूबर को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उसी वर्ग के किसी पंच की पंच की नियुक्ति होनी थी।
जिसमें 2 पंचों द्वारा दावेदारी पेश की गई। समर्थन न मिलने पर रम्मू सिंह पीछे हट गए और दीपक साण्डया को सर्व सम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। जिससे पंचायत का कार्य प्रभावित न होने पाए।