2, 3 व 4 दिसम्बर को होगा भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 21 नवम्बर 2021, भाजपा जिला कार्यालय डिण्डौरी मे भाजपा पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे वक्ता के रूप मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मनोहर सोनी, दिलीप ताम्रकार, सरमन सिंह ठाकुर सहित अतिथिगण मौजूद रहें।

बैठक को भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओेमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियो की बैठक मे निर्णय लिया गया है कि भाजपा के जिला एवं मण्डलों मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमे सभी अपेक्षित पदाधिकारियों हो उपस्थित हो उसकी चिंता करना है व सभी कार्यक्रम के प्रभारी व व्यवस्था प्रमुख बनाना है। आगे उन्होने कहा कि हमें मण्डलों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों की टोली को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी 2,3 एवं 4 दिसम्बर को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन निर्धारित किया गया है जिसमे प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी अवधराज बिलैया को बनाया गया है। अन्य व्यवस्था के अलग अलग प्रभारियो को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है साथ ही भाजपा संगठन अपनी रीति नीति को मतदान केन्द्र तक के कार्यकर्ताओं तक पहुॅचाने का कार्य करती है। इस प्रशिक्षण वर्ग मे सभी पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी पूर्ण मनोयोग से शामिल हो एवं भाजपा की नीतियों को समझकर जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करें। नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने बताया कि दिनाॅक 22 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम रामनगर मण्डला मे है जिसमें सभी पदाधिकारी को समय पर उपस्थित होना है।

बैठक जिला मंत्री मोहन मरावी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मनका सिंह वनवासी, सपना जैन, जिला कोषाध्यक्ष एड. नीरज शर्मा, जिला सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सहप्रभारी आशीष वैश्य, ओमप्रकाश ठाकुर, पार्षद कुंवरिया मरावी, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, अश्वनी चैरसिया, राजकुमार मोंगरे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख नबाव मंसूरी, किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी, युवामोर्चा प्र.का.सदस्य अविनाश छावड़ा, धोबी सिंह परस्ते, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, भारत सिंह राजपूत आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000