जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर व्यवस्था टोली की बैठक सम्पन्न

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 23 नवम्बर 2021, भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी व्यवस्था प्रभारियों को उनको दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की साथ ही उनके दायित्वों को विस्तार से बताया। जिसमे मुख्य रूप से सूचना एवं पंजीयन व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, वातावरण निर्मिती व्यवस्था, सभागार व्यवस्था, व्यवस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मीडिया व्यवस्था, आवास व्यवस्था, मनोरंजन सत्र इत्यादि व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, जिला सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, जिला विधि संयोजक सुदील बरमैया, अजा मोर्चा जिला महामंत्री परसराम नागेश, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000