अविनाश छाबड़ा युमो. जिला अध्यक्ष एवं राजेन्द्र कुशराम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 6 दिसंबर 2021, भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई ने आज डिंडोरी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर युवा उत्साही समर्पित कार्यकर्ता अविनाश हावड़ा (अन्नु ) को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।उल्लेखनीय है की अविनाश छावड़ा लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। अविनाश छावड़ा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है।

अविनाश छाबड़ा को भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं राजेन्द्र कुशराम को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, आदि ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000