राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु छात्राओं की टीम रवाना

Listen to this article

बालाघाट में है आयोजन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 6 जनवरी 2022, मध्यप्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा बालाघाट में चल रही राज्यस्तरीय मप्र सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम भी शामिल हो रही है। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत खिलाड़ी ताजलता, वंदना मरावी, मनोरमा परस्ते, सूरजवती, देवंती मसराम, उमाकांती परस्ते, कमल उद्दे,देविका बर्मन,गरिमा,खुशबू मरावी,ललिता धुर्वे, मोनिका मरावी, रेखा चौधरी का चयन किया गया है।

सभी चयनित महिला खिलाडियों को शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष वर्मन, विधायक एवं संरक्षक जिला कबड्डी संघ डिंडौरी ओमकार सिंह मरकाम और सचिव चेतराम अहिरवार ने शुभकामनाएं देते हुये गुरुवार को रवाना किया। 9 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ीयों का चयन 68वीं नेशनल सीनियर महिला कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए किया जावेगा। जिसका आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक महाराष्ट्र में किया जाना है।

गौरतलब कबड्डी खेल स्पर्धा हेतु जिला खेल प्रशिक्षक और जिला कबड्डी संघ के सचिव चेतराम अहिरवार लगातार प्रयासरत रहते हैं, इनकी ही कोशिशों की बदौलत आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिला की महिला कबड्डी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000