नवोदय विद्यालय में आयोजित हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 जनवरी 2022, जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी प्राचार्य स्टाफ सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

विद्यालय की खेल शिक्षिका अनुपमा पी. सुंदरम के बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और इस पावन पुण्य अवसर पर सूर्य नमस्कार करना भी शारीरिक क्रियाशीलता में वृद्धि करने का दिन है। विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के लाभ एवं महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक व आध्यात्मिक बल भी प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि सूर्य नमस्कार के 12 आसन होते है, जो शरीर के आंतरिक एवं बाह्य अंगों को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखते हैं।

इसके पूर्व 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं स्टाफ सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया में अत्यंत जोश एवं उत्साह के साथ भागीदारी करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र आर्य, श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती अलका विश्वकर्मा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा सोमकुन्वर, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, मधुवन्त् धुर्वे, कुमारी माधुरी शर्मा, अजय साहू,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000