जिले से दो लोक कलाकारों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा

Listen to this article

लोक कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे और दुर्गा बाई को “पद्म श्री” सम्मान

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 25 जनवरी 2022, जिले से दो लोक कलाकारों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। बैगा आदिवासी बाहुल्य धुरकुटा निवासी अर्जुन सिंह धुर्वे व पाटनगढ़ की दुर्गा बाई को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। CDS जनरल बिपिन रावत और भाजपा के नेता स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया।

प्रभा अत्रे को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा, जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस और कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000