आनंद उइके ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 मार्च 2022, ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन जिला शाखा अध्यक्ष सनत कुमार तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 मार्च को डिंडोरी जिला मुख्यालय में जिला शाखा एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन को जिले में सक्रियता प्रदान करने के उद्देश्य से आनंद उइके, माध्यमिक शिक्षक, पड़रिया विकासखंड डिंडोरी को सर्वसम्मति से ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन जिला शाखा डिंडोरी का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

आनंद उइके की नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष डी.के सिंगोर जिलाध्यक्ष सनत तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, व्यास नारायण दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील नागेश्वर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री मंजूषा शर्मा, जिला सचिव रामकुमार चंदेल, जिला आई.टी सेल प्रभारी सुनीता झारिया, जिला महामंत्री इनायत अली ब्लॉक अध्यक्ष करंजिया, जीवन मरावी अमर सिंह बट्टे, इंद्रपाल वर्मा, विनोद ठाकुर, महेंद्र उरैती डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल गौतम राम कुमार गर्ग, नंदकिशोर श्रीवास, प्रमोद सोनेकर, तरुण ठाकुर, महेंद्र मालवे , देव सिंह ठाकुर प्रताप परमार सहित ट्रायबल वेलफेयर के सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000