
राज साहू बने डिंडोरी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, शुभचिंतको ने दी बधाई

राज साहू बने डिंडोरी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, शुभचिंतको ने दी बधाई
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 18अगस्त 2026 -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राज साहू को भाजपा जिला डिंडोरी का मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है। इनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ट पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है निश्चित ही राज साहू की नियुक्ति से संगठन को मीडिया के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
राज साहू के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, एवं शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की है।



