अज्ञात वाहन से घायल युवक को राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे ने पहुंचाया अस्पताल

Listen to this article

गनी खान :

तुराड़ नदी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ युवक

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 24 जुलाई 2022, करंजिया से गोरखपुर जाते हुए लेखन सिंह मरावी पिता जेहर सिंह मरावी, निवासी सेंनगुड़ा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसे घायल अवस्था में घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना स्थल से गुजरते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे जो कि डिंडोरी से अमरकंटक की ओर जा रहे थे, घायल युवक को देखकर रुके और उन्होंने अपने वाहन से उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में भर्ती करवाकर तत्काल प्रारंभिक उपचार प्रारंभ करवाया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000