डिंडोरी जनपद अध्यक्ष बनी श्रीमती आशा धुर्वे, गोंगपा नेताओ ने दी बधाई
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 27 जुलाई 2022, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अन्तर्गत जिले की सात जनपद पंचायतो के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव आज किया जाना है। जनपदअध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव का पहला परिणाम डिंडोरी जनपद से आ चुका है, जहां जनपद अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती आशा धुर्वे (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) अध्यक्ष घोषित की गई हैl इस अवसर पर श्रीमती आशा धुर्वे को पार्टी के नेताओं ने उपस्थित जनसमूह ने जीत की बधाईयां दी।
सभी जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के समीकरण कमजोर दिखाई दे रहे है। जबकि डिंडोरी के अलावा जिले की अन्य 5 जनपदों में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं और उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।जनपद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी समनापुर जनपद पंचायत में प्रयास संभव है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन सिंह पोर्ते, हरेंद्र सिंह मार्को पार्टी के सदस्यों को जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने में सफल रहे। वहीं भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जनपद पंचायतों में मजबूती से दावा नहीं ठोक पाए है।